कानपुर, मई 23 -- कानपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में ओटी टेक्नीशियन छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर हास्टल के छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने हादसे की जानकारी छात्र के परिजन को दी तो कोहराम मच गया। इटावा के जसवंत नगर मीरपुर गांव निवासी किसान विजय राम का 19 वर्षीय बेटा रजत जीएसवीएम मेडिकल कालेज से ओटी टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रहा था। वर्तमान में वह द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह कल्याणपुर कला स्थित एक हॉस्टल में रहता था। छात्रों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम ही वह गांव से लौटा था। यह भी पढ़ें- फिजियोथेरेपी के द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुदकुशी की साथियों के अनुसार रात में सब ठीक था। वह किसी परेशान में नहीं लग रहा था। देर रात वह हॉस्टल के...