हाथरस, अप्रैल 3 -- हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर संचालित होने से शहर और आस-पास के देहात क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को एक बड़ी राहत तो जरुर मिली है, लेकिन अभी बागला संयुक्त जिला अस्पताल को एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन (ओटी) की दरकार है। अगर अस्पताल को एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और ओटी मिल जाता है तो निश्चित ही गंभीर मरीजों के ऑपेशन शुरु हो सकेंगे। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन शहर व आस-पास के देहात क्षेत्रों से लगभग 1500 मरीज आते हैं, इसके अलावा लगभग 100 मरीज इमरजेंसी में पहुंचते हैं। लगभग एक साल पहले जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर का विस्तार हुआ था। जिसके बाद यहां ईएनटी, ऑर्थों और आई के ऑपरेशन होना शुरु हो गए। लेकिन आज भी अस्पताल में एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और ऑपरेशन थियेटर के लि...