ओटीसी मैदान के पास वाहन से धक्का से साइकिल सवार की मौत
रांची, जून 2 -- रांची। रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर कृष्णानगर में रहने वाले विजय सिंह की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। उन्हें साइकिल से घर लौटते समय पंडरा ओपी क्षेत्र में ओटीसी ग्राउंड के पास पिछले दिन तेज रफ्तार वाहन से धक्का लग गया था। धक्का लगने से जख्मी अधेड़ विजय को मौके पर मौजूद लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया था। वहां पर इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। इधर, दो दिन तक काम से वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- बिक्रमगंज ने अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत इसी क्रम में सभी सदर अस्पताल गए तो वहां पता चला कि एक जख्मी को रिम्स भेजा गया था, बाद में रिम्स में छानबीन करने पर विजय सिंह की मौत की जानकारी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.