अयोध्या, अप्रैल 11 -- ओटीपी लेकर बंगलौर में 80 हजार का कर दिया भुगतान अयोध्या। रामजमभूमि थाना क्षेत्र निवासी एक बैंक ग्राहक को फर्जी वेबसाइट के सहारे धोखा देकर उसके क्रेडिट कार्ड का ओटीपी लेकर बंगलौर स्थित एक मोबाइल दुकान पर 80 हजार 999 रूपये का भुगतान कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।शिकायत में थाना के राजसभा रामकोट निवासी सौशील्य मणि त्रिपाठी का कहना है कि बुधवार की शाम उनको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली एक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से भ्रमित कर साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड का विवरण एवं ओटीपी दर्ज करवा लिया। मैसेज आने के बाद पता चला कि एक निजी बैंक के उसके क्रेडिट कार्ड से संगीता मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड बंगलौर के खाते में 80 हजार 999 रुपए ट्रांसफर किया गया है। तत्काल बैंक को सूचित कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया...