गढ़वा, मार्च 14 -- मझिआंव। मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में गैस के लिए अभी भी मारामारी चल रही है। लोगों को गैस उपलब्ध नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मझिआंव स्थित एचपी गैस गोदाम के संचालक सादाब अंसारी और बरडीहा के इंडियन गैस के संचालक राजकुमार यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्रों के लिए ओटीपी 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिनों का ओटीपी सभी गैस कंपनियों के द्वारा फिक्स कर दिया गया है। ओटीपी आने के बाद ही गैस दिया जा रहा है। ओटीपी नहीं आने पर गैस नहीं दिया जा रहा है। उक्त दोनों गैस वितरक ने यह भी बताया कि गैस उपलब्ध है। सभी को मिलेगा लेकिन ओटीपी आने के बाद ही गैस दिया जाएगा। सभी उपभोक्ताओं को धैर्य रखते हुए शांति बनाए रखने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...