बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रोजाना दर्जनों गरीब रोगी बिना इलाज कराए ही वापस लौट रहे हैं। यहां अधिकतर गरीब तबका के लोग इलाज के लिए आते हैं। उनके पास मोबाइल नहीं होता है। ऐसे में ओटीपी का बखेड़ा उनके लिए सिरदर्द बना हुआ है। सोमवार को इलाज कराने आयी महिला रानी कुमारी ने बताया कि मोबाइल नहीं रहने के कारण पुर्जा नहीं बना। अगले दिन मोबाइल के साथ आने को कहा गया है। इस सबंध में सीएस डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच करायी जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन झा ने कहा यह सरकारी सुविधा है। इसका लाभ देने से कोई भी मना नहीं कर सकता है। अगर ऐसा किया गया है, तो दोषियों की पहचान की जाएगी। यहां की सारी सुविधाएं आम लोगों के लिए है। जिनके पास मोबाइल नही है, ...