नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- अगर आप कोई दिल को छूने वाली कोरियन ड्रामा सीरीज तलाश रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन सजेशन है। यह K-Drama Series साउथ कोरिया ही नहीं बल्कि भारत में काफी पॉप्युलर हो चुकी है। 2025 में भारत में यह खूब देखा गया। हम बात कर रहे हैं क्वीन ऑफ टियर्स (Queen of Tears) की। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 8.2। यह रेटिंग 25 हजार लोगों ने दी है। यह ड्रामा सीरीज 2024 में आई थी। इसका जॉनर कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस है। अगर आप देखने का मन बना रहे हैं तो इसका प्लॉट जान लें।क्वीन ऑफ टीयर्स की कहानी कहानी एक मैरीड कपल बेक ह्यून वू और होंग हे इन की है। दोनों का रिश्ता बाहर से परफेक्ट लगता है लेकिन अंदर से टूटने के कगार पर है। ज्यादातर हिंदी फिल्मों से उलट फीमेल लीड बेक ह्यून एक पावरफुल और घमंडी बिजनस वुमन है। वह क्वीन्स ग्रुप का प्रमुख चेहरा और उत...