गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण में ओटीएस-2026 योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक की गई। इसमें बकायेदारों को राहत देने और अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने के लिए चर्चा की गई। जीडीए उपाध्यक्ष वर्धन ने 18 से 30 अप्रैल तक पीएम आवास योजना मानबेला में शिविर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में आनंद वर्धन ने योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थलों पर बैनर और बड़े पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 1583 बकायेदार सूचीबद्ध हैं जिनमें से 900 बकायेदार प्रधानमंत्री आवास योजना, 221 सूर्य विहार आवासीय योजना और शेष अन्य योजनाओं से संबंधित हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होकर तीन माह तक चलेगी। इस दौरान सभी डिफॉल्टर्स को एक सप्ताह में नोटिस भेजना सुनिश्चित करें। मुख्य वित्त एवं लेखाधिक...