मैनपुरी, दिसम्बर 26 -- मैनपुरी। ओटीएस योजना के 25 दिन बीत गए हैं। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी लगातार फील्ड में कैंप आयोजित कर बड़ी संख्या में लोगों का योजना में पंजीकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं। विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ओटीएस योजना में पंजीकरण के मामले में मैनपुरी सर्किल को प्रथम स्थान मिला है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत 28 सर्किल आते हैं। मैनपुरी सर्किल 22571 ओटीएस पंजीकरण के साथ प्रथम स्थान पर है। द्वितीय स्थान पर फिरोजाबाद ग्रामीण सर्किल व तृतीय स्थान पर कानपुर देहात सर्किल है। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बिजलीकर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी टीमें सुबह 9 बजे फील्ड में जाकर बकायेदारों पर कार्रवाई कर उन्हें योजना में शामिल कराएं। कैंप लगाकर की 6 लाख रुपये की वसूली बरनाहल। कस्बा के बिजली उप...