देवरिया, जनवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 1 दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना लागू की है। तीन चरण चरणों में लागू इस योजना के पहले चरण में उपभोक्ताओं को विशेष छूट दी गई थी। इस क्रम में पहले चरण में विभाग को 87 करोड़ 17 लाख रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई है। 4 जनवरी से योजना का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसमें बकाए के मूलधन में पहले चरण से 5 प्रतिशत कम छूट मिलेगी। जिले में स्थित 43 विद्युत उपकेंद्रों से लगभग 4 लाख 75 हजार विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं की संख्या है। जिनमें लगभग बकायेदारों की संख्या 3 लाख के लगभग है। प्रदेश सरकार ने बकाएदार उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक तीन चरणों में विद्युत बिल समाधान योजना लागू की है। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ताओं को व...