मैनपुरी, जनवरी 8 -- बरनाहल। ओटीएस योजना के द्वितीय चरण को सफल बनाने को एसई मुकेश कुमार ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। गुरुवार को एसई व अधिशासी अभियंता खंड तृतीय हंसराज कौशल ने उपखंड बरनाहल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीओ सुधीर सिंह के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि ओटीएस योजना के दूसरे चरण को हर हाल में सफल बनाएं। एसडीओ स्वयं फील्ड में निकल कर योजना को मॉनिटर करें। जेई बड़े बकायेदारों से संपर्क कर योजना में शामिल होने का अनुरोध करें। क्षेत्र में व्यापक स्तर से प्रचार प्रसार जारी रखें। जगह जगह योजना के बैनर व पोस्टर लगाए जाएं। प्रत्येक लाइन स्टॉफ को रोजाना 10 लोगों को योजना में पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया जाए। एसई ने कहा कि रोजाना एक मेगा कैंप का आयोजन किया जाए। सोशल मीडिया सेल प्रभारी शरद मिश्रा को फी...