बरेली, जनवरी 1 -- बिजली बिल राहत योजना के पहले चरण के अंतिम दिन सर्वर धीमा होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। पंजीकरण कराने के लिए ओटीपी काफी देर बाद पहुंचा तो कई बार वेबसाइट स्लो हो जाने के कारण उन्हें लाइन में घंटों लगना पड़ा। सर्वर की समस्या के कारण बुधवार की रात 10 बजे तक बिजली निगम के कार्यालय खुले रहें। उपभोक्ता भी योजना का लाभ लेने के लिए देर रात तक कार्यालयों में जुटे रहे। बकाया बिजली बिल और बिजली चोरी पर लगे जुर्माने को माफ करने के लिए बिजली निगम की ओर से बिजली बिल राहत योजना-2025 तीन चरणों में शुरु की गई थी। जिसमें पहला चरण एक दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक का था। बुधवार को पहले चरण का अंतिम दिन था। ऐसे में सर्किट हाउस के सामने मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में ग्रामीण विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता प्रथम और द्वितीय के का...