मैनपुरी, नवम्बर 29 -- एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना ओटीएस शुरू होगी। योजना को सफल बनाने को प्रभारी अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने शनिवार को मंडल कार्यालय पर बिजली सखियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में सखियों को निर्देश दिए कि वह पूर्व की भांति अपने क्षेत्र के गांव में कैंप लगाकर बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कर बिल जमा कराएं। जिसमें सखियों को 5 प्रतिशत कमीशन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि बिजली बिल राहत योजना को सफल बनाने को तैयारी पूरी कर ली गई है। क्षेत्र में व्यापक स्तर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जगह-जगह योजना के बैनर व पोस्टर लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक लाइन स्टॉफ को रोजाना 10 बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...