मेरठ, अप्रैल 24 -- आवंटित संपत्तियों पर चल रहे बकाये पर दंड ब्याज की छूट लेने के लिए आवंटी मेडा भवन पहुंचने लगे हैं। 18 अप्रैल से शुरू हुई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। गुरुवार को मेडा भवन में लगे ओटीएस काउंटर पर भारी भीड़ रही। मेडा कर्मचारी ओटीएस का लाभ लेने के लिए पहुंचे लोगों की सहायता करते रहे। उन्हें ओटीएस का फार्म भरने और लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाती रही। मेडा सचिव आनंद कुमार सिंह ने बताया कि ओटीएस के तहत संपूर्ण बकाया भुगतान करने पर आवंटी को दंड ब्याज की पूरी छूट दी जाएगी। आवंटी को योजना में पंजीकरण शुल्क देकर पंजीकरण कराना होगा। उसके बाद पूरा बकाया भुगतान करने पर बकाये में शामिल दंड ब्याज को माफ कर दिया जाएगा। मेडा के करीब 4 हजार आवंटियों पर 7400 करोड़ से ज्यादा बकाया चला आ रहा है। ओटीएस से...