मैनपुरी, जनवरी 9 -- मैनपुरी। ओटीएस के तहत पंजीकरण संख्या में तेजी लाने को एसई मुकेश कुमार ने सुल्तानगंज के ग्राम कुबेरपुर में आयोजित कैंप का निरीक्षण किया। उनके साथ एक्सईएन द्वितीय मनोज कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने एसडीओ भोगांव महेश प्रभाकर व जेई प्रवीन कुमार के साथ दूसरे चरण की समीक्षा की। दूसरे चरण में अब तक की प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि अगले तीन दिन में पंजीकरण संख्या में वृद्धि नहीं हुई तो जेई व लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रोजाना टीमें बकायेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित कर उन्हें योजना में शामिल कराएं। योजना के संबंध में प्रचार-प्रसार किया जाए। नोटिस व डोर नॉक के माध्यम से बकायेदार तक पहुंचे। उन्होंने एसडीओ को निर्देश दिए कि वह रोजाना अपने क्षेत्र के जेई, टीजीटू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.