रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। बिजली विभाग द्वारा चलाई जा रही ओटीएस योजना यानि की एक मुश्त समाधान योजना का लाभ लेने में स्वार क्षेत्र के उपभोक्ता फिसड्डी साबित हो रहे हैं। बकाएदारों को राहत पैकेज देने के रूप में शासन द्वारा चलाई गई इस योजना में अभी तक स्वार क्षेत्र के केवल 40 फीसदी उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराया है। जबकि इस मामले में बिलासपुर तहसील के उपभोक्ता आगे चल रहे हैं। बकाए से निजात पाने के लिए वहां के 47.8 फीसदी उपभोक्ता अभी तक पंजीयन कराकर लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। 28 फरवरी तक चलने वाली इस योजना में जिले के 58 हजार उपभोक्ताओं को लाभ देने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें से अभी तक 55 फीसदी लोग लाभ ले चुके हैं। बिजली महकमा वसूली के नाम पर काफी पिछड़ा है। एक-एक जिले में करोड़ों रुपया उपभोक्ता दबाए बैठे हैं। हैरानी की बात यह है कि सरकार...