संभल, दिसम्बर 31 -- बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों से राहत देने को चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना (वन टाइम सेटलमेंट) के तहत मंगलवार को बिजली निगम की ओर से गांव मऊ कठैर व चौपा शोभापुर में ओटीएस कैंप आयोजित किया गया। इसके अलावा उपकेंद्र बहजोई, बिसारू व पुरा में भी पंजीकरण किए गए। इस दौरान मंगलवार को कुल 225 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराया और करीब 23 लाख रुपये की वसूली की गई। एसडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बकाया है, वे अधिक से अधिक संख्या में ओटीएस योजना का लाभ उठाएं। इससे उन्हें अतिरिक्त ब्याज और जुर्माने से राहत मिलेगी तथा बकाया राशि को आसान किस्तों में जमा करने का मौका मिलेगा। जेई रोहित वरुण ने बताया कि योजना के तहत न केवल ब्याज में छूट दी जा रही है, बल्कि मूल बिल में भी नियमानुसार छूट का प्रावधान ...