लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) के दूसरे चरण की अंतिम तारीख बढ़ाकर पांच फरवरी कर दी गई है। शनिवार (31 जनवरी) को अंतिम तारीख थी। पावर कॉरपोरेशन एमडी पंकज कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना में अब तक 42 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण करवाया है। पहले और दूसरे चरण में करीब 4500 करोड रुपये का राजस्व वसूला जा चुका है। बिजली बिल राहत योजना में जिन अधिकारियों के क्षेत्र में अच्छा काम नहीं होगा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक-एक बकायेदार से संपर्क करके उन्हें योजना का लाभ बताएं और बकाया जमा कराएं। योजना में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है, उनसे संपर्क किया जाए। एमडी ने आदेश दिए हैं कि सभी उपभोक्ताओं को फोन व व्यक्तिगत संपर्क करें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.