नई दिल्ली, जुलाई 21 -- राजधानी लखनऊ के करीब 2.43 लाख भवन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है । इन मकान मालिकों को हाउस टैक्स के बकाये से बड़ी राहत मिलने जा रही है। शासन ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी है। इस योजना के तहत हाउस टैक्स के बकाये पर लगने वाला 100 प्रतिशत ब्याज माफ कर दिया जाएगा। इससे नगर निगम क्षेत्र के लाखों नागरिकों को राहत मिलेगी और निगम को भी लंबे समय से फंसी राजस्व राशि मिलने की उम्मीद है।650 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ शहर में कुल 2,43,479 भवन स्वामियों पर हाउस टैक्स का बकाया है। इन भवनों पर मूल कर के रूप में 426.70 करोड़ रुपये बकाया हैं, जबकि ब्याज की राशि 223.45 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। कुल मिलाकर लखनऊ नगर निगम को 650.15 करोड़ रुपये की वसूली करनी है। ओटीएस योजना के तहत यदि ...