शामली, फरवरी 2 -- जनपद के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना के तहत बकाया जमा करने का एक और अवसर दिया गया है। योजना का द्वितीय चरण 5 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है, जबकि अंतिम चरण 28 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिले में चल रही एकमुश्त समाधान योजना उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा राहत देते हुए दूसरे चरण की अन्तिम तिथि एक फरवरी से पांच फरवरी तक बढा दी है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे छूट का लाभ उठाकर समय से बकाया बिजली बिल जमा कर दें। छूट अवधि समाप्त होने के बाद बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर विद्युत संयोजन विच्छेदन व धारा 138 (बी) के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि जिनका बैलेंस नेगेटिव में चल रहा है, वे तत्काल मीटर रिचार्ज कराएं। उपभोक्ता अपने खाते से संबंधित जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.