फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 31 -- फर्रुखाबाद। बिजली बिल राहत योजना के अंतिम दिन जनपद में लगभग 2500 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराए। इस दौरान करीब तीन करोड़ राजस्व वसूला गया। दूसरा चरण एक जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगा। शासन के आदेश पर एक दिसंबर से ओटीएस योजना शुरू हुई थी। इस योजना के तहत नेवर पेड, बिजली चोरी, एक किलोवाट कामर्शियल व दो किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर छूट दी जानी है। पहले चरण के अंतिम दिन बुधवार को बिजली घर भोलेपुर में छह काउंटर लगाकर पंजीकरण किए जा रहे थे। सबसे ज्यादा भीड़ ग्रामीण क्षेत्र के काउंटरों पर नजर आई। मौके पर ही उपभोक्ताओं का पंजीकरण कर बकाया बिल जमा कराए जा रहे थे। प्रभारी अधीक्षण अभियंता बृजभान सिंह ने बताया कि योजना का दूसरा चरण एक जनवरी से 31 जनवरी और तीसरा चरण एक से 28 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.