बदायूं, दिसम्बर 17 -- बिल्सी। नगर समेत क्षेत्र के गांव जरावन, हथरा, नागरझूना, बनकोटा में मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में ओटीएस शिविर आयोजित किए गए। उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना एवं बकाया जमा कराने से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने उपभोक्ताओं की मौके पर समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे योजना का समय रहते लाभ अवश्य उठाएं। शिविर में कुल 218 बकाएदारों का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया। वहीं विभाग ने करीब साढ़े 18 लाख रुपये की बकाया धनराशि भी जमा कराए। इस मौके पर अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरुप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.