फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- फर्रुखाबाद। ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण करा चुके उपभोक्ताओं के पास 31 मार्च तक बिल जमा करने का समय है। इसके बाद छापेमारी अभियान चलाकर बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।शासन के आदेश पर जनपद में ओटीएस योजना संचालित है। मौजूदा समय में जिले के लगभग 42 हजार उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण करा रखा है। पंजीकरण कराने के एक माह बाद तक उपभोक्ताओं को बिल जमा करना होता है, लेकिन अधिकतर उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराने के बाद बिल जमा करना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए विभाग ने 31 मार्च 2026 तक बिल जमा करने की मोहलत दे रखी है। इसके बाद अगर कोई बिल जमा नहीं करेगा तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। यही नहीं ओटीएस योजना में पंजीकरण न कराने वाले बकाएदारों के कनेक्शन भी अभियान चलाकर काटे जाएंगे। अधीक्षण अभियंता याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.