चक्रधरपुर, जुलाई 23 -- चक्रधरपुर के बंदगाव प्रखंड स्थित ओटार गांव में केंद्रीय रेशम बोर्ड के अंतर्गत केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीएसबी-सीटीआरटीआई), रांची द्वारा तसर रीलरों के लिए सर्वेक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तसर रीलरों की सामाजिक, तकनीकी और आर्थिक स्थिति का आकलन कर उनके विकास के लिए प्रभावी योजनाएं तैयार करना था। इस दौरान रीलरों की आजीविका, उत्पादन, आय और तकनीकी सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्र की गई। वैज्ञानिक-बी आशु कुमार ने सर्वेक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 'समर्थ' प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की और प्रतिभागियों से फीडबैक लिया। प्रशिक्षण से जुड़े लाभ, रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वरिष्ठ तकनीकी सहाय...