दरभंगा, जून 28 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में गत शुक्रवार को हुई सुनील सहनी की हत्या के मामले में उसके पिता दिलीप सहनी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें उन्होंने बताया कि 26 जून की सुबह करीब तीन बजे उनके बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। इसके बाद उनका बेटा घर से बाहर गया। फिर खड्यंत्र बनाकर उसकी हत्या कर दी गई। दिलीप सहनी ने ओझौल गांव के ही रहने वाले मोहन सहनी, कन्हैया पासवान, राहुल सहनी, मो. मोबीन, राज किशोर सहनी, गुलाम का बड़ा बेटा व नूरजहां के दोनों बेटों सहित पांच अज्ञात लोगों पर खड्यंत्र रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- छोटा दारोगा को गोली मारी, युवक की लाठी-फरसे से हत्या; लव मैरिज पर मुहर्रम के अखाड़े में खूनी खेल? वहीं गोली लगने से घायल मोबीन की पत्नी समीना खातून के आव...