दरभंगा, जुलाई 1 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में सुनील सहनी की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल से एक पिस्टल व एक कारतूस जब्त किया है। सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली थी कि पिस्टल को घटनास्थल के पास नाले में फेंक दिया गया था। उसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से नाले के स्लैब को हटाया। तब जाकर पुलिस को पिस्टल बरामद करने में सफलता मिली। इधर, जख्मी एएसआई मो. मोबिन का इलाज अभी भी शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि एएसआई अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल के पास नाले से एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- गवाह पंकज हत्याकांड: तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, जिले से बाहर भी छापेमारी तेज आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की...