औरंगाबाद, जनवरी 5 -- मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के तेतरिया महादलित टोला नायकाडीह में ओझा गुणी झाड़-फूंक को लेकर हुई हत्याकांड का फरारी नामजद अभियुक्त गोविंद भुईयां को सलैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई। इस दौरान हत्याकांड की प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त हरि किशुन भुईयां के पुत्र गोविंद भुईयां को उनके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले के अधिकांश अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...