हजारीबाग, अप्रैल 7 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और ओझा-गुणी के नाम पर हुई दर्दनाक घटना को लोग भूल नहीं पा रहे हैं। आज भी चौक-चौराहों पर इसकी चर्चा कायम है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीण समाज में अंधविश्वास की जड़ें आज भी गहरी हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को समूल उन्मूलन को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत जनप्रतिनिधियों, जेएसएलपीएस सखी मंडल और आंगनबाड़ी सेविकाओ के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रमुख जैबुन निशा तथा संचालन बीडीओ अखिलेश कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से डीएसओ मुरली यादव शामिल हुए। बैठक में बीडीओ ने कहा कि अंधविश्वास में प्रखंड में विगत दिनों एक मासूम की हत्या कर दी गई। प्रखंड क्षेत्र में ओझा-गुणी, तांत्रिक, सोखा, भगत-भगतीन की दुकानदारी अब नहीं चलेगी। उन...