गढ़वा, जनवरी 4 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थानांतर्गत सिंघीताली गांव में वर्षों से अंध विश्वास को बढ़ावा देने का खेल चल रहा है। अंध विश्वास के चक्कर फंसे लोगों का यहां जमावड़ा लगता है। यहां प्रतिदिन अपनी समस्याओं को लेकर लोग आते हैं, लेकिन रविवार और मंगलवार को काफी भीड़ होती है। उसकी ख्याति झारखंड ही नहीं बल्कि बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश तक रही है। वहां से भी लोग यहां आकर अपनी समस्याओं को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करते थे। उसी ओझागुणी गुनी के आरोप में पुलिस ने आरोपी मानमती कुंवर को पिछले 14 जून 2025 को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। शुक्रवार रात को भी उसी के कहने पर ओझागुणी को लेकर युवक की हत्या हुई है। मानमति पर अंधविश्वास फैलाने और पुलिस से मारपीट करने के आरोप में कारवाई की गई थी। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व उस वक्त थाना प्रभारी रजनी रंजन...