ओजोन सिटी में फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के ओजोन सिटी में बुधवार की रात एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग से घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दमकल के पहंुचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ओजान सिटी के फ्लैट नंबर सी-7 निवासी एके कुशवाह बुधवार की देर रात परिवार संग सो रहे थे। तभी अचानक कमरे में आग लग गई। यह देख एके कुशवाह ने शोर मचा दिया। आनन-फानन में पड़ोसियों ने परिवार को घर से बाहर निकाला। कुछ ही देर में आग ने विशाल रूप ले लिया। यह भी पढ़ें- मीरपुर में चमड़ा कारोबारी के ई-कार में लगी आग, लाखों का सामान राख आग से घर में रखे फर्नीचर का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहंुच गई। तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। तब जाकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.