हरिद्वार, सितम्बर 17 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के जंतु एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग में ओजोन संरक्षण दिवस मनाया गया। इस दौरान बीएससी, एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थियों को ओजोन के महत्व, क्षरण के कारणों और संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई। छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। विभागाध्यक्ष प्रो. नमिता जोशी ने ओजोन के महत्व और इसके संरक्षण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। प्रो. डीएस मलिक ने विभिन्न रसायनों के उपयोग और उनके ओजोन पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी। प्रो. नितिन काम्बोज ने क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया।डॉ. विनोद कुमार ने पीपीटी के माध्यम से ओजोन के बनने, क्षरण, प्रभाव और संरक्षण की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण में व्यक्तिगत व सामूहिक जिम्मेदारी आवश्यक वक्ताओं ने बताया क...