रामगढ़, सितम्बर 25 -- ओजोन संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान ओजोन संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान-जय भारत विद्या केंद्र बाड़गांव में विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रमवेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि।टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से बाड़गांव स्थित जय भारत विद्या केंद्र में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस दौरान जागरूकता सत्र, चित्रकला प्रतियोगिता और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 65 विद्यार्थी, शिक्षक और फाउंडेशन के सदस्य शामिल हुए। टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के ओएंडएम लॉजिस्टिक्स हेड मधेश कुमार ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने पौधरोपण करने और एयर कंडीशनर का जरूरत के अनुसार उपयोग करने की अपील की। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ओ...