अलीगढ़, फरवरी 3 -- अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक व कृषि प्रदर्शनी, अलीगढ़ के तत्वावधान में ओजोन सिटी के फुटबॉल मैदान पर फुटबाॅल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रियांशु चौहान और कमाल अख्तर ने किया। फाल्स एफसी ने एमएम हाल को 2-0 से हराया। एफसी टाइटंस ने ओजोन बी को 2-0 से पराजित किया। अलीगढ़ यूनाइटेड ने सीएफसी को 3-0 से शिकस्त दी। ओजोन ए ने सासनी एफसी को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जिला फुटबॉल संघ के सचिव पवन सिंह जादौन ने बताया कि प्रतियोगिता के बुधवार को महिला वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह में जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष लोकेश राघव, उपाध्यक्ष दानवीर सिंह, भुवनेश कुमार, हिमांशु राजपूत, प्रभाकर, सोनू शर्मा, शुभ सक्सेना आदि मौजूद रहे। ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया किक का जलवा अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक व कृषि प्रदर्शनी...