देहरादून, मार्च 21 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्ट्डीज (यूपीईएस) द्वारा आयोजित ओजस क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को हुए रोमांचक मुकाबले में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट(आईटीएम) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्राफिक एरा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 107 रन बनाकर 4 विकेट खोए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीएम की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 8.2 ओवर में 110 रन बनाकर मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से ईशान नेगी ने 43 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं शिखर बलियान ने नाबाद 37 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.