अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- गभाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव ओगर निवासी सतेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह ने बताया की वह एक कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार की देर रात को अपने भाई को गांव छोड़कर गभाना के लिए आ रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कन्होई बंबा के पास रुखसार पुत्र राज़ुद्दीन निवासी नीवरी थाना रोरावर व अन्य दो साथियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। पीड़ित ने बताया जैसे ही वह उनकी पकड़ से छूट कर भागने का प्रयास करने लगा तो जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर गोली चला दी, जो की. उनके बाये पैर में घुटने के नीचे जा लगी जिससे वह जमीन पर जा गिरा जिसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने जैन मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।...