खगडि़या, जुलाई 27 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में रविवार को भी कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान देखे गए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15635 डाउन ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस करीब सवा सात घंटे विलंब से चली। वहीं 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू सवा घंटे लेट पहंुची। जबकि 16602 अप जोगबनी-इरोर अमृत भारत एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। इधर 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से चली। वहीं 15483 अप अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: दिल्ली कटिहार हमसफर एक्सप्रेस चली पौने ग्यारह घंटे लेट, यात्री परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...