ओखा एक्सप्रेस में प्लाईबोर्ड गिरने से यात्री घायल
इटावा औरैया, मई 14 -- इटावा। ओखा एक्सप्रेस में कानपुर से जामनगर की यात्रा कर रहे एक यात्री पर प्लाईबोर्ड टूटकर सिर पर गिरने से वह लहूलुहान होकर घायल हो गया। ट्रेन में चल रहे टीटीई स्टाफ ने कंट्रोल पर घटना की सूचना दी। जिसके बाद दोपहर दो बजकर 48 मिनट पर इटावा जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ ने स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे घायल यात्री मान सिंह निवासी कानपुर नगर को उतारकर उसे उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों की देखरेख में उसका उपचार किया गया। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुत्र मेल में सवार मजदूर की पत्थर लगने से हुई मौत यह भी पढ़ें- दिल्ली से बिहार लौट रहे युवक के लिए 'काल' बना उड़ता पत्थर, चलती ट्रेन में मौत से हड़कंप
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.