देहरादून, मई 21 -- मसूरी। संवाददाता  झड़ीपानी स्थित उत्तर रेलवे के प्रतिष्ठित ओक ग्रोव स्कूल में  विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ पुस्तक मेला आयोजित किया गया। विद्यालय के तीनों विंगों के विद्यार्थियों ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार को कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने किया। इस वर्ष पुस्तक मेले का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा किया गया।

पुस्तकों का प्रदर्शन मेले में बाल साहित्य, पाठ्य पुस्तकें, कथा एवं गैर-कथा साहित्य, क्लासिक्स, संदर्भ पुस्तकें, धर्म, इतिहास, संगीत, व्यंजन, फैंटेसी, एडवेंचर, थ्रिलर तथा ग्राफिक नॉवेल सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पुस्तकों में विशेष रुचि दिखाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए स्टो...