मिर्जापुर, अगस्त 23 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय विजयपुर के सभागार में शुक्रवार को पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। जिसका नाम राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों मे ओएसआर खाता का निर्माण रखा गया है। जिससे ग्राम पंचायत में स्वयं की आय अर्जित की जा सके।इससे पहले पंचायत सहायक विंध्य प्रकाश जायसवाल और आलोक शुक्ला ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में पंचायत सहायक सूबेदार यादव, करफू लाल, विंध्य प्रकाश जायसवाल, आलोक शुक्ला, अर्चना देवी, इंदु मौर्या, सीमा गौतम, अनिल बिन्द, अंजनी कुमार मौर्या, रोशन लाल, सुमेश प्रजापति उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए ओएसआर प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...