सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजना के तहत गुरुवार को विकासखंड स्तर पर 'ऑन सोर्स रेवेन्यू' (ओएसआर) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें समस्त ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान, प्रशिक्षकों मोहन सिंह रामेश्वर व नरेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायतों के लिए ओएसआर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ओएसआर केवल आर्थिक संसाधनों का साधन नहीं है, बल्कि यह स्थानीय स्वशासन, उत्तरदायित्व और सहभागिता विकास की आधारशिला भी है। बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय, पंचायतें अपनी योजनाओं को वित्तीय रूप से स्वयं भी समर्थन दे सकती हैं। ओएसआर से प्राप्त राजस्व का उपयोग पंचायतें अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार योजनाएं बनाने में कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.