पूर्णिया, सितम्बर 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में नामांकित बीए, बीएससी और बीकॉम सेमेस्टर फोर्थ सत्र 2024-28 की परीक्षा दूसरे दिन भी सभी परीक्षा केन्द्रों पर आयेाजित की गई। 16 सितंबर तक 19 परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो पालियों में आयोजित की जाने वाली परीक्षा में प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के दूसरे दिन भी पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक जमीरुल आलम ने कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा संचालन को लेकर कई दिशानिर्देश दिये। साथ ही परीक्षा संचालन व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया। ओएमआर शीट भरने में त्रुटि को लेकर परीक्षार्थियों के साथ केन्द्राधीक्षक...