प्रयागराज, सितम्बर 25 -- प्रयागराज। यूपीटीईटी में ओएमआर की त्रुटि और नॉर्मलाइजेशन के कारण फेल अभ्यर्थियों ने गुरुवार को अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव किया। छात्रों के प्रदर्शन के बाद आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बाहर आकर परीक्षार्थियों से मुलाकात की। छात्रों ने उनके सामने अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें रखीं। परीक्षार्थियों ने कहा कि नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया के कारण कई अभ्यर्थियों का परिणाम प्रभावित हुआ है। कुछ ऐसे अभ्यर्थी, जो पूर्व में उत्तीर्ण माने जा रहे थे, नॉर्मलाइजेशन के बाद असफल हो गए। इसका सीधा प्रभाव उनके आगामी भर्ती अवसरों पर पड़ेगा और वे आने वाली परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। छात्रों ने मांग की कि नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया की समीक्षा कर आवश्यक सुधार किया जा...