गुमला, फरवरी 22 -- विशुनपुर। अनुसूचित जनजातीय महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र में मुर्गी पालन आधारित सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत महत्वपूर्ण पहल की गई। इस योजना के अंतर्गत चयनित महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह को मुर्गियां, चारा और आवश्यक संसाधनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी), नई दिल्ली द्वारा संचालित संसदीय संकुल आधारित ग्राम विकास योजना के तहत आयोजित हुआ, जिसका क्रियान्वयन आईएनएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा किया गया।योजना के तहत विशुनपुर, चिंगरी, चिपरी और सेरका ग्राम के 15 अनुसूचित जनजातीय परिवारों को 20-20 मुर्गियां, एक माह का चारा एवं अन्य सामग्री दी गई। वहीं चिपरी ग्राम के 'दिव्या' स्वयं सहायता समूह को 100 मुर्गियां उपलब्ध कराई गईं। वितरण से पूर्व महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.