टिहरी, दिसम्बर 19 -- उषाकिशन फाउंडेशन देहरादून ने ओएनजीसी के सीएसआर मद के सहयोग से जनपद टिहरी गढ़वाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. श्याम विजय को क्षय रोग (टीबी) जांच से संबंधित महत्वपूर्ण उपकरण सौंपे। इन उपकरणों से जिले में टीबी की समय पर पहचान और उपचार को गति मिलेगी। इस अवसर पर ओएनजीसी के एचआर प्रबंधक अरुण सिंह ने कहा कि ओएनजीसी सामाजिक सरोकारों के तहत निरंतर सीएसआर मद से सहयोग कर रही है। टीबी मुक्त भारत अभियान की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगी, जिससे दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को टीबी जांच की सुविधा सुलभ हो सकेगी। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. श्याम विजय ने ओएनजीसी और उषाकिशन फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ओएनजीसी पूर्व में भी चिकित्सा क्षेत्र में आवश्यक और आधुनिक उपकरण उप...