ओएनजीसी को ओडिशा तट के पास मिला गैस भंडार
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- नई दिल्ली। ओएनजीसी ने सोमवार को कहा कि उसे ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। व्यावसायिक रूप से व्यावहारिक पाए जाने पर इस खोज का तेजी से विकास और दोहन किया जा सकता है। कंपनी ने गहरे समुद्री अन्वेषण अभियान 'समुद्र मंथन' के तहत कोणार्क से करीब 43 किलोमीटर दूर महानदी अपतटीय बेसिन के 'एमएन-डीडब्ल्यू18-1-एच-डी' कुएं में 18 सितंबर को यह खोज की। कंपनी ने बताया कि महानदी बेसिन में अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है। इसे 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया और 1,441 से 1,452 मीटर की गहराई पर गैस मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.