ओएनजीसी के चेयरमैन पद की दौड़ में सात उम्मीदवार
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। कंपनी के नए प्रमुख के पद के लिए सात उम्मीदवारों का नाम छांटा गया है। इस सप्ताह खोज-सह-चयन समिति के समक्ष इन उम्मीदवारों का दूसरे दौर का साक्षात्कार हो सकता है। चयन प्रक्रिया के तहत 18 उम्मीदवारों का 18 अगस्त को साक्षात्कार किया गया था, जिसके बाद सात उम्मीदवारों को अगले दौर के लिए चुना गया है। मौजूदा चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अरुण कुमार सिंह का विस्तारित कार्यकाल सात दिसंबर, 2026 को समाप्त होने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.