देहरादून, अप्रैल 8 -- दून में पुलिस का सिस्टम किस कदर बेलगाम और सुस्त हो चुका है, इसका अंदाजा पुलिस के चक्कर काट रहे ओएनजीसी अफसर की बेबसी से लगाया जा सकता है। ओएनजीसी के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) की पत्नी से सरेराह मोबाइल और बैग लूट की घटना के 14 दिन बाद बसंत विहार थाना पुलिस ने केस किया। हद तो तब हो गई जब पूर्व डीजीपी अशोक कुमार नपे खुद एसपी सिटी से संपर्क किया। पुलिस के कानों पर तब भी जूं तक नहीं रेंगी। जीएमएस रोड स्थित लेन-12, मोहित नगर निवासी मनोज बर्थवाल वर्ष 2022 में ओएनजीसी से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं। उनके अनुसार 24 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे उनकी पत्नी सुनंदा बर्थवाल बसंत विहार कॉलोनी फेज-2 में टहल रही थीं। इसी बीच पीछे से एक स्कूटर सवार आया और झपट्टा मारकर उनका बैग छीन ले गया। बैग में सैमसंग गैलेक...