भदोही, अप्रैल 5 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को भारत सरकार द्वारा संचालित 'वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन' विषय पर जागरूकता कार्यशाला किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को जानकारियां गुरुजनों ने देने का काम किया। प्रभारी प्राचार्य डा. रूस्तम अली करते हुए 'वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन' का उद्देश्य एवं महत्व को बताया। वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन के प्रभारी डा. अमर कृष्ण यादव ने बताया कि 'वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन' भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर के छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों को एक ही प्लेटफ़ॉर्म के जरिए शैक्षणिक जर्नल्स और रिसर्च सामग्री तक आसान और सस्ती पहुंच देना है। सरकारी विश्वविद्यालयों और संस्थानों को एक ही सब्सक्रिप्शन के तहत अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स और डेटाबेस तक पह...