ओएचई वायर पर मांझा फंस जाने से इंटरसिटी एक्सप्रेस की रफ्तार थमी
मुरादाबाद, अगस्त 1 -- मुरादाबाद। शनिवार सुबह ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) वायर पर मांझा फंस जाने से 15303 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस की रफ्तार थम गई। तकनीकी बाधा के कारण मुरादाबाद से अमरोहा के बीच 27 मिनट में तय होने वाला सफर लगभग 45 मिनट में पूरा हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओएचई वायर में मांझा फंसने के कारण ट्रेन को सावधानीपूर्वक धीमी गति से संचालित किया गया। रेल कर्मचारियों ने अमरोहा स्टेशन के पास पहुंचकर समस्या का समाधान किया, जिसके बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ने दोबारा सामान्य गति से अपना सफर शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.