औरैया, अप्रैल 7 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन की मरम्मत के चलते करीब सवा घंटे तक फाटक बंद रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण गर्मी में लोग जाम से जूझते रहे। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित इस क्रॉसिंग पर दोपहर करीब 2:20 बजे टॉवर वैगन की मदद से मरम्मत कार्य शुरू किया गया। फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब सवा घंटे तक चले कार्य के दौरान जाम की स्थिति बनी रही और वाहन चालक व यात्री परेशान रहे। करीब 3:30 बजे फाटक खुलने पर वाहन धीरे-धीरे निकलने लगे, लेकिन आपाधापी के कारण कुछ देर अव्यवस्था भी रही। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस और आरपीएफ कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर यातायात को सुचारु कराया। इसी बीच कानपुर से इटावा की ओर जा रही 12825 झारखंड...